फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3.90 lakh to district planting plants will green

3.90 लाख पौधे लगाकर हराभरा करेंगे जनपद को

Fri, 17 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 17 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
3.90 lakh to district planting plants will green
पाौधाराोपण - फोटो : अमर उजाला
जनपद में वन विभाग एक दिन में तीन लाख 90 हजार पौधे लगाएगा। इतनी ही संख्या में पौधे तैयार हैं। बस प्रदेश मुख्यालय से हरी झंडी मिलने की देर है।विभाग प्रदेश द्वारा तिथि घोषित करने का इंतजार कर रहा है। मानसून आने के बाद विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसके अतिरिक्त ग्राम विकास विभाग मनरेगा के तहत और भी पौधे लगवाएगा।  
विज्ञापन



प्रदेश सरकार भारी संख्या में पौध रोपण कराने की योजना को अंतिम रूप दे चुकी है। प्रदेश में कुल 5 करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। जिले के हिस्से में तीन लाख नब्बे हजार पौधे लगाने का जिम्मा है।
विज्ञापन



यह योजना गिनीज बुक आफ वर्ल्ड में नाम दर्ज कराने के लिए प्रदेश सरकार ने चलाई है। जिले की नर्सरियों में पौधांे को संरक्षित किया जा रहा है तो वहीं विभाग जगह-जगह गड्ढे भी खुदवाने में जुटा है। एक ही दिन होने वाले इस कार्यक्रम में जनपद के सभी विभागों का सहारा लिया जाना है। इसकी विभाग कार्ययोजना भी तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनपद स्तरीय अधिकारी इस कार्यक्रम को पूरा करने के लिए लगेंगे साथ ही सभी ब्लाक, स्कूल, कालेज, स्वयंसेवी संगठन सहित ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी तय करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed