फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   27 cases came in Elective Bureau, four settled

ऐच्छिक ब्यूरो मे 27 मामले आए, चार का हुआ निस्तारण

Sun, 07 Feb 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
27 cases came in Elective Bureau, four settled
मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान के निर्देशन और सीओ मधुबन राजकुमार सिंह के देखरेख में हुआ। इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो में कुल 27 मामले आए, जिसमें सदस्यों के प्रयास से चार मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें एक मामले में पक्षकारों के बीच सुलह न होने के चलते पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई । वही तीन मामलों मे पक्षकारों की सहमति पत्रावली निस्तारित कर दी गई। बैठक मे 23 मामलों में एक- एक पक्ष उपस्थित हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 21 फरवरी 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों ने जुवैदा खातून और फिरोज अहमद के मामले मे पक्षकारों के बीच सुलह न होने के चलते पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दिया। वही संगीता और प्रवीण, कुसुम और राजकुमार तथा सहाना और मुश्ताक के मामले मे पक्षकारों की सहमति से पत्रावली निस्तारित कर दी गई। तथा शेष 23 मामलों में एक एक पक्षकार उपस्थित हुए । जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 21 फरवरी 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह, ब्यूरो के सदस्यगण सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक, मौलवी अरशद, डा. एम ए खांन, अर्चना उपाध्याय, महिला आरक्षी प्रीति दुबे और सोनी सिंह ने अपना योगदान दिया। इस दौरान काफी संख्या में पक्षकार व उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed