फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   25 million rupees were spent reviving the Bhainshee River, yet cracks are visible in the bedrock.

Mau News: भैंसही नदी के पुनर्जीवन में डूब गए ढाई करोड़ फिर भी तलहटी में दिख रहीं दरारें

Fri, 08 May 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
25 million rupees were spent reviving the Bhainshee River, yet cracks are visible in the bedrock.
करोड़ों की लागत से हुआ जीर्णोद्धार, फिर भी सूखी पड़ी भैंसही नदी ।संवाद
क्षेत्र की प्रमुख नदियों में शामिल भैंसही नदी का अधिकांश हिस्सा करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सूखा है। कई स्थानों पर तलहटी में दरारें पड़ गई हैं। इससे नदी पुनर्जीवन योजना की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भैंसही नदी के जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत 1 मार्च 2025 को रानीपुर विकास खंड के रसूलपुर गांव से की गई थी। योजना के तहत लगभग 53.15 किलोमीटर लंबी नदी की खोदाई, सफाई और किनारों पर पौधरोपण कराया गया। अधिकारियों ने दावा किया था कि नदी में सालभर पानी रहेगा और आसपास के गांवों को सिंचाई व जल संरक्षण का लाभ मिलेगा। इस कार्य पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च हुए। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के भतरी चक भतरी गांव में भी नदी की खुदाई कराई गई थी। उस दौरान सीमांकन और कार्यों का निरीक्षण तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने किया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद वर्तमान स्थिति संतोषजनक नहीं दिख रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआती दिनों में कार्य तेज गति से हुआ लेकिन बाद में निगरानी और रखरखाव की कमी के कारण योजना का असर कमजोर पड़ गया। नदी किनारे लगाए गए कई पौधे भी सूख गए हैं। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में क्षेत्र में जल संकट और गंभीर हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी पुनर्जीवन योजना की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने और भैंसही नदी को स्थायी रूप से जलयुक्त बनाए रखने के लिए ठोस कार्ययोजना लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed