फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2263 patients treated in health fair, 13 referred

Mau News: स्वास्थ्य मेले में 2263 मरीजों का हुआ उपचार, 13 रेफर

Sun, 05 Nov 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
2263 patients treated in health fair, 13 referred
जनपद की सभी 40 पीएचसी रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उनके घर के पास बेहतर जांच के साथ परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी युसूफ शाह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 102 चिकित्सक के साथ 228 पैरा मेडिकल शामिल थे। इसमें 967 पुरुष, 1020 महिला के साथ 267 बच्चों सहित कुल 2263 मरीजों को उपचारित किया गया। मेले में 14 पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया और 13 मरीजों काे जिला अस्पताल रेफर किया गया। किशाेरियों को साफ- सफाई के साथ बारिश के मौसम में संचारी रोग से बचाव की भी जानकारी दी गई। नगर की चार और अन्य सभी पीएचसी पर आयोजित होने वाले मेले में सबसे ज्यादा चिरैयाकोट में 195 मरीजों को उपचारित किया गया। वही बगली पिजड़ा पीएचसी पर 148 मरीजों को स्वास्थ्य मेले का लाभ मिला। वही सबसे कम मरीज गोंठा पीएचसी पर आए जहां सिर्फ मात्र 11 मरीज ही पहुंचे वही अमिला में 21 मरीज लाभांवित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed