फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   22 samples of food items failed in the investigation

खाद्य के 22 नमूने फेल, लगा छह लाख 93 हजार का अर्थदंड

Thu, 09 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
22 samples of food items failed in the investigation
मऊ। अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह के न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम के अंतर्गत लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपल के विचाराधीन मामलों की सुनवाई में 22 नमूने फेल पाए गए। एडीएम कोर्ट ने दोषी खाद्य व्यापारियों के विरुद्ध सुनवाई करते हुए छह लाख 93 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से विभाग के अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अलग-अलग जगहों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। जिसमें मिलावट मिलने पर एडीएम कोर्ट में वाद चल रहा था। बताया कि इसके तहत एडीएम कोर्ट से सुनवाई में 22 नमूनों को लेकर सुनवाई करते हुए छह लाख 93 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। बताया कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के मड़ईली देवेंद्र यादव की भैंस के दूध का नमूना फेल पाए जाने पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं सीमा ब्रांड गुलाब जामुन मिक्स पाउडर का नमूना फेल होने पर कानपुर देहात की निर्माता कंपनी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पनीर का नमूना फेल होने पर परदहां निवासी सूर्य प्रकाश मौर्या पर 70 हजार का अर्धदंड लगाया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदुली चट्टी पर मिथ्याछाप नमकीन बेचने पर सावित्री देवी के विरुद्ध पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। फुल क्रीम दूध का नमूना फेल पाए जाने पर निर्माता शिवा एंड संस एग्रो प्रोडक्ट रसड़ा बलिया पर 70 हजार रुपये तथा बेचने पर मधुबन मटुरी मरियम निवासी नीलम यादव पर 35 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। हलधरपुर के चकरा निवासी चंद्रमा यादव की दुकान से लिया गया छेने की मिठाई में मिलावट पाए जाने पर 35 हजार रुपये का जुर्माना, चिरैयाकोट के गजिन्दरपुर निवासी महातम यादव, मुहम्मदाबाद गोहना के भगवानपुर निवासी शिवभजन यादव की भैंस की दूध में मिलावट पाए जाने पर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। फतहपुर मंडाव निवासी अजय कुमार की दुकान से लिए गए रसगुल्ले के नमूने में मिलावट पाए जाने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार जमीन दुर्गा निवासी बद्री प्रसाद, सरवां निवासी लाला यादव, सोहबत बाग निवासी कालिका प्रसाद, मझवारा निवासी धनंजय कुमार, मथुरा की हरि आयल इंडस्ट्री, प्रयागराज का तेजश कार्पोरेशन, भीटी निवासी सुधीर गुप्ता, मधुबन के हरियांव निवासी देवांशु मिश्रा, दरगाह के अनिल कुमार, फतहपुर ताल नरजा निवासी अजय कुमार सहित सभी 22 मामले में कुल मिलाकर कुल छह लाख 93 हजार का अर्थदंड लगाया गया। सभी को एक माह के अंदर न्यायालय में अर्थदंड की राशि जमा करनी होगी। ऐसा न करने की दशा में यह धनराशि भू- राजस्व की भांति वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed