फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   22 nominations in Central Bar elections

सेंट्रल बार के चुनाव में 22 का नामांकन

Thu, 13 Feb 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
22 nominations in Central Bar elections
दीवानी कचहरी के पुस्तकालय भवन में सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर? - फोटो : MAU
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान प्रशासन की ओर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नामांकन स्थल तथा परिसर में सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। नामांकन शुक्रवार को भी होगा। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र राय और योगेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रत्नाकर सिंह तथा साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए मोहम्मद आरिफ और अनूप कुमार सिंह ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रशांत कुमार त्रिपाठी, राजेश यादव और अरुण कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। महामंत्री के लिए कृष्ण कुमार यादव तथा संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए अमरनाथ प्रजापति, विकास भाई निकुंभ, ज्ञानचंद पंकज और रजनी सिंह तथा कोषाध्यक्ष के लिए राम सिंह चौहान ने नामांकन किया। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए सुखराम चौहान, तनवीर अहमद और संतविजय सिंह तथा छह सदस्यीय कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए विनय कुमार राजभर, मिथिलेश निषाद, विजय प्रताप सिंह, अजय कुमार यादव और विजय कांत मिश्रा ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर कचहरी परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही। नामांकन दाखिल करने वाले सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर नामांकन किया तथा मिठाइयां बांटी। नामांकन शुक्रवार को भी होगा। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य रविंद्रलाल श्रीवास्तव, रविशंकर सिंह के अलावा शरद श्रीवास्तव, जकी अहमद, राकेश वर्मा, इकबाल अहमद, शिवाजी, नंदलाल, रूपेश पांडेय आदि ने एल्डर कमेटी का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed