{"_id":"5cd1d7d3bdec2207215a39cf","slug":"21557256147-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से संपन्न हुई काशीदास की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से संपन्न हुई काशीदास की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर। दोहरीघाट विकास खंड के मुहम्मदपुर हसनपुर गांव में मंगलवार को काशीदास की पूजा आचार्य पंडित प्रभुनाथ उपाध्याय और पंचमहला से पधारे पंथी बेचू दास द्वारा संपन्न कराई गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ काशीदास के भक्तों ने मंडप में प्रवेश किया और विधि विधान से पूजन संपन्न हुआ।
पंथी बेचू दास ने पत्थरों में मंथन कराकर अग्नि प्रज्ज्वलित कराया। अग्नि प्रज्ज्वलित होते ही काशीदास के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान काशीदास की पूजा देखने के लिए क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा था। मंडप के बाहर बज रहे ढोल नगाड़े के साथ पंथी बेचू दास ने सैकड़ों घड़े जल से स्नान किया, इसके बाद वो खौलते दूध के खीर के पात्र में अपना और श्रद्धालुओंके हाथ को डूबोंकर रखा। पंथी ने श्रद्धालुओं को बताया इस वर्ष तेज हवा के साथ बरसात होगी, इससे फसलें अच्छी होगी। साथ ही पशुओं में अधिक बीमारी की संभावना भी है। इस अवसर पर किशोर यादव, सुमित यादव, राजेंद्र यादव, रामवृक्ष यादव, रामनरायन यादव, रामबचन यादव, रमाकांत यादव, विद्या सागर सिंह, बेचू गोड़, अमरनाथ यादव, हीरा यादव, रामदास यादव, राममनोहर यादव, मुन्नीलाल गोंड, साहब यादव सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित रहे।