{"_id":"5cd0867abdec22074a6ad570","slug":"21557169786-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के मतदान बहिष्कार की चेतावनी के बाद चेता प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के मतदान बहिष्कार की चेतावनी के बाद चेता प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक के सबसे बड़ी ग्राम सभा गोठा के लोहार का पुरा में बीते दो साल से सड़क मार्ग न बनने पर नाराज ग्रामीणों के प्रदर्शन तथा मतदान बहिष्कार की सूचना पर सोमवार को घोसी एसडीएम राजस्व विभाग के अमले के साथ गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही अपील किया कि सभी ग्रामीण 19 मई को होने वाले चुनाव में अवश्य मतदान करें।
सोमवार की दोपहर करीब 01 बजे घोसी एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर, घोसी सीओ नंदलाल यादव राजस्व अमले के साथ दोहरीघाट ब्लाक के गोठा ग्रामसभा के लोहार का पुरवा पहुंचे। जहां सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों से मिले और उन्हें आश्वासन दिया कि चुनाव समाप्त होने के बाद सड़क निर्माण के लिए वो आला अधिकारियों के समक्ष रखेंगे, साथ ही इसका निस्तारण करेंगे। एसडीएम ने पुरवे के लोगों से अपील किया कि आप लोग सड़क न बनने पर मतदान न करने के फैसले को निरस्त करे और देशहित में 19 मई को लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए मतदान करे। बताते चले कि बीते रविवार को पुरवे के सैकड़ों लोगों ने दो साल से पुरवे में आवागमन के लिए सड़क न होने पर सड़क नहीं तो वोट नहीं नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया था। साथ ही समस्या का निस्तारण न होने पर 19 मई को होने वाले मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। जिसे अमर उजाला द्वारा सोमवार को सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी पुरवे में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होने के साथ समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान इंद्रासन विश्वकर्मा, जयप्रकाश राय, शिवचंद्र राम, मंतू, शिव शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।