फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लीकेज पाइप लाइन से बर्बाद हो रहा सैकड़ो लीटर पानी

लीकेज पाइप लाइन से बर्बाद हो रहा सैकड़ो लीटर पानी

Sun, 05 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
लीकेज पाइप लाइन से बर्बाद हो रहा सैकड़ो लीटर पानी
जिले के ग्राम पंचायतों में जहां एक ओर पर्याप्त जलापूर्ति न होने से उपभोक्ता हलकान हैं। वहीं दूसरी ओर दुबारी ग्राम सभा में मुख्य पाइप लाइन लीकेज होने से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से निकलने वाला सैकड़ों लीटर पानी कस्बे के कई मार्गों पर जमा हो रहा है। मार्गों पर पानी के जमा होने के चलते मार्ग से गुजरने वाले लोगों को इसके बीच से गुजरना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा लीकेज की समस्या को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दुबारी ग्राम सभा में जलनिगम द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन जर्जर होने के चलते आए दिन प्रेशर से पानी छोड़ने पर क्षतिग्रस्त हो जाती है। पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी गंगऊपुर चट्टी, भठिया गांव के मुख्य मार्ग, बिग्रहपुर के नागा बाबा कुट्टी के मोड़ के पास में जमा हो रहा है। इन मार्गों से गुजरने वाले पैदल राहगीरों के अलावा वाहन चालकों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है। इस बारे में अजय गुप्त, किशोर, रामबाज सिंह, रिंकू गौड़, मोहन सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि कई बार लीकेज की समस्या को दुरुस्त कराने के लिए शिकायत विभागीय अधिकारियों से कर चुके हैं। बावजूद विभाग द्वारा इसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। इस बाबत अवर अभियंता अर्पित बरनवाल का कहना है कि पाइप पुराना होने के कारण परेशानी हो रही है। लीकेज की समस्या की जानकारी पर उसे दुरस्त कराया जा रहा है। कहा कि पाइप लाइन को बदलने के लिए प्रस्ताव भी बनाकर विभाग को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed