फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तीन दिन से 30 गांवों में बिजली गुल

तीन दिन से 30 गांवों में बिजली गुल

Thu, 14 Feb 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से 30 गांवों में बिजली गुल
अमिला। बड़राव ब्लाक के विद्युत उपकेंद्र टेसुपार का ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र के 30 गांवों की बिजली पिछले तीन दिनों से गुल है। जहां सिंचाई और उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे तो वहीं बोर्ड परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही। शिकायत के बाद भी विभाग गड़बड़ी ठीक नहीं करा पा रहा। परेशान लोगों ने ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर उपकेंद्र का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र टेसू में लगे पांच केवीए ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर, बिरैचा, पत्जिवा, टेसुपार, मुहम्मदपुर, बनाफा, सुल्तानपुर, अल्लुपुर, कटाई चौर आदि 30 गांवों में 20 हजारों घरों में बिजली की आपूर्ति होती है। ग्रामीणों ने बताया कि 10 फरवरी को सोमवार को सुबह ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे पिछले तीन तीन दिनों से बिजली गुल है।
विज्ञापन

अखिलेश कन्नौजिया, जयराम यादव, राधेश्याम, गोविंद, रामजीत, अर्जुन, रामनरेश, शैलेंद्र, रामविलास आदि ग्रामीणों ने बताया कि उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों में तीन दिन से बिजली गुल है। उपकेंद्र जाकर आपूर्ति ठप होने का कारण पूछा गया, तो एसएसओ ने बताया कि उपकेंद्र में लगी सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) जल गया है। उधर, बत्ती गुल होने से जहां ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अवर अभियंता से गड़बड़ी ठीक कराकर आपूर्ति दिए जाने की मांग की गई। फिर भी ट्रांसफार्मर दुरूस्त नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सबसे ज्यादा परेशानी बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों को हो रही है। दिन में तो वो पढ़ ले रहे हैं, लेकिन रात होते उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही है। कक्षा 10वीं के छात्र अभिषेक सिंह, राजेश कुमार, गीता, सुनीता तथा कक्षा 12 वीं के छात्र प्रमोद पांडेय, मुहम्मद शकील आदि ने पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही। डीडी शर्मा, अधिशासी अभियंता घोसी ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति बाधित है। कर्मचारियों को भेज कर इसे दुरुस्त कराया जाएगा। जल्द ही आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed