{"_id":"5c11498abdec2220567c91d9","slug":"21544636810-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर को होगी 116 जोड़ों की होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिसंबर को होगी 116 जोड़ों की होगी
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत उत्तरप्रदेश के ऐसे गरीब परिवार जो अपनी पुत्रियों की शादी का खर्च नहीं उठा सकते हैं उन परिवार के लड़कियों का विवाह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत किया जाना है।
इस बैठक में 116 जोड़ों की शादी कराने का निर्णय लिया गया। इन जोड़ों की शादी की तिथि 15 दिसंबर को निर्धारित की गई है तथा शादी को संपन्न कराने के लिए परदहां तथा फतहपुरमंडाव ब्लाक चयन किया गया। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि 15 दिसंबर से पहले सामूहिक विवाह की जो भी तैयारियां है उसको पूर्ण करा लें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, समाज कल्याण अधिकारी, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबादगोहना अतुल वत्स, उपजिलाधिकारी सदर अंकुर लाठर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।