फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शहर में आग बुझाने को सिर्फ एक हाईडेंट

शहर में आग बुझाने को सिर्फ एक हाईडेंट

Sun, 28 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
शहर में आग बुझाने को सिर्फ एक हाईडेंट
दीपावली के मद्देनजर अग्निशमन विभाग कोई खास तैयारी नहीं कर पाया है। त्योहार पर कोई घटना हुई तो विभाग से स्थिति संभाले नहीं संभल सकेगी। कारण, पूरे शहर में केवल एक ही हाइडेंट मौजूद है। जो शहर कोतवाली के ठीक सामने है। विभाग के पास चार ही फायर टेंडर हैं जो चारों तहसील मुख्यालयों हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर इन्हें घोसी मुहम्मदाबाद गोहना अथवा मधुबन से मंगाने पड़ेंगे। विभाग का दावा है कि पालिका के नलकूपों से सीधे पानी लेने की कोशिश की जाएगी। आवश्कता पड़ी तो निजी नलकूपों से पानी लेकर आग पर काबू पाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोई फायर स्टेशन नहीं है। विभाग के पास अपना कोई भवन भी नहीं है। ब्रिगेड के पास केवल चार फायर टेंडर हैं। इन्हें कर्मचारियों के साथ जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर रखा गया है। विभाग में एक इंस्पेक्टर तथा दो दारोगा के पद रिक्त हैं। जबकि फायर मैन और चालकों सहित कुल 34 कर्मचारी कार्यरत हैं। जिला मुख्यालय से मुहम्मदबाद गोहना और घोसी तहसील मुख्यालयों की दूरी 22-22 किलोमीटर तथा मधुबन की दूरी 35 किलोमीटर है। यदि जिला मुख्यालय पर आग लगने की कोई घटना होती है तो इन फायर टेंडरों को जिला मुख्यालय पर पहुुंचने में एक घंटे का समय लग सकता है। केवल सदर तहसील के लिए रिजर्व फायर टेंडर के भरोसे आग पर काबू करने की कोशिश विभाग को करनी पड़ेगी। आग लगने पर इन फायर टेंडरों को पानी लेने के लिए शहर में केवल एक हाइडेंट है जो कोतवाली के सामने है, शेष11 हाइडेंट अरसे से खराब पड़े हैं। इनकी मरम्मत के लिए विभाग की ओर से कई बार लिखा पढ़ी की गई लेकिन समस्या जस की तस रही। हालांकि विभाग का दावा है कि त्योहार पर आग लगने की संभावनाओं को देखते हुए पानी की सुलभता वाले नगर पालिका के नलकूपों और निजी नलकूपों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

कोट
सभी संभावित खतरों से निपटने के लिए विभाग की ओर से मुकम्मल तैयारी कर ली गई है। सुभाष कुमार, अग्निशमन अधिकारी

इनसेट
मऊ। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए जीवनराम हास्टल के मैदान पर दुकानें लगाने की व्यवस्था की जाएगी। पिछले साल कुल 82 दुकानों को लाइसेंस दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed