{"_id":"5bd5f6fdbdec2253c9586ab0","slug":"21540749053-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरियों पर अतिक्रमण का जाल, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरियों पर अतिक्रमण का जाल, लोग बेहाल
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण हटाने को लेकर तहसील प्रशासन उदासीन है। क्षेत्र के लोगों ने बाजारों में सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटवाकर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
मुहम्मदाबादगोहना-चिरैयाकोट मार्ग पर शहीद चौक तक और रेलवे फाटक पार बस स्टैंड में इसका कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। इन क्षेत्रों में सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जाम की हालत यह रहती है कि घंटों लोग जाम में फंसे रहते हैं। यही हाल तहसील गेट के आस-पास का है। ठेले वाले, दुकानदार सहित प्राइवेट वाहनों के अतिक्रमण के कारण पैदल भी चलना दूभर हो गया है। इसी क्रम में करहा -जहानागंज, चिरैयाकोट आदि मार्गो पर अस्थाई अतिक्रमण होने के साथ वाहन चालकों द्वारा आड़े तिरछे वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या बनती रहती है। इस संबंध में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, महामंत्री डॉ. धर्म सिंह सहित आदि लोगों ने कहा कि नगरवासियों ने कई बार नगर पंचायत और तहसील क्षेत्र में सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए नगर पंचायत और तहसील प्रशासन से गुहार लगाई। लेकिन अतिक्रमण हटवाने और जाम की समस्या का स्थाई हल तक नहीं निकाला जा सका। इस बावत मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामसुख राम का कहना है की ऐसी शिकायत मुझे मिली है। जल्द ही अतिक्रमण अभियान चला कर इसको हटवाया जायेगा।