फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नाबालिग के साथ दुराचार में आरोपी कोर्ट में तलब

नाबालिग के साथ दुराचार में आरोपी कोर्ट में तलब

Wed, 29 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुराचार में आरोपी कोर्ट में तलब
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक वीरनायक सिंह ने परिवाद के एक मामले की सुनवाई के बाद आरोपी आदिल उर्फ नाटे को नाबालिग के साथ दुराचार करने और गर्भपात कराने के मामले में विचारण के लिए तलब करते हुए सम्मन जारी करने का आदेश दिया। साथ ही मामले की सुनवाई के लिए 19 सितंबर 2018 की तिथि नियत किया है।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। मामले के अनुसार एडीजे कोर्ट में पीड़िता की मां की ओर से एक परिवाद दाखिल किया गया। इसमें मुगलपुरा मुहल्ला निवासी आदिल उर्फ नाटे पुत्र अनवार अहमद को आरोपी बनाया। वादिनी का कथन है कि आरोपी ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर दुराचार किया। वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। शिकायत करने पर आरोपी उससे शादी करने को तैयार हो गया। बाद में शादी से इंकार कर दिया। एडीजे ने मामले में परिवादिनी सहित तीन का बयान रिकॉर्ड करने के बाद आरोपी आदिल को विचारण के लिए तलब करते हुए सम्म्न जारी करने का आदेश दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed