{"_id":"5b6dc7ec4f1c1bea658b45d6","slug":"21533921260-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों को बरबाद कर रही नीलगाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों को बरबाद कर रही नीलगाय
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों में नीलगाय किसानों की फसलों को बरबाद कर रही हैं। ऐसे में किसान इसे लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि उनकी मेहनत पर पानी फिर जा रहा है।
पिपरीडीह, कोटवां, बढुआगोदाम, कहिनौर, खरगजेपुर, ओन्हाईच, सुवराबोझ, उस्मानपुर, पतिला, पहाड़पुर, वनदेवी, महलीपुर, गजेन्द्रपुर, भार, इटौरा सहित आसपास के विभिन्न गांवों में इन दिनों नील गायों के आतंक से किसान परेशान हैं। नील गाय किसानों की फसलों को चट चरने के साथ ही बर्बाद भी कर रही हैं। इससे आजिज किसानों ने जिला प्रशासन से नील गायों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है। किसान, ओपी सिंह, जगरनाथ, नंदलाल, हीरा, संजय सिंह,रामबिलास, सर्वजीत का कहना है कि शाम ढलते ही काफी संख्या में नील गाय झुंड बनाकर खेतों में घुस जा रहीं और धान, सब्जी, बाजरा, गन्ना, मक्का सावा, अरहर, तिल आदि फसलो को नुकसान पहुंचा रहीं। आजिज आए कुछ किसानों ने सब्जी की खेती करनी ही बंद कर दिया है। कर्ज लेकर जीविकोपार्जन के लिए किसान सब्जी आदि की खेती कर रहे लेकिन नील गाय उसे बरबाद कर दे रही हैं। इनके आतंक से बचने के लिए किसानों को रात में जागकर फसलों की सुरक्षा करनी पड़ रही है।