{"_id":"5b63458c4f1c1b8f3e8b4b90","slug":"21533232524-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा की तरफ से किया गया गांवों में जनजागरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा की तरफ से किया गया गांवों में जनजागरण
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश किसान सभा की तरफ से जनजागरण कर जनसभा का आयोजन कर सरकार की नीतियों का विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को किसान सभा की तरफ से परदहां ब्लाक के रेकवारेडी गांव में जन जागरण करते हुए जनसभा का आयोजन किया गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के लोगों ने सरकार की नीतियों को गलत बताया। साथ ही सरकार की नीतियों के विरोध में 9 अगस्त को होने वाले देश व्यापी जेल भरो आंदोलन में शामिल होने के लिए लोगों से अपील किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड शिवमूरत ने किया। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता अखिलानंद पांडे ने कहा कि बढ़ती कृषि लागत और उपज का उचित मूल्य न मिलने से खेती किसानी घाटे का सौदा हो गई है। जिसके कारण किसान खेती छोड़ने पर मजबूर है। उन्होंने सरकार को किसानों की भूमि अधिग्रहण बंद करने की वकालत की। इसी क्रम में विनोद सिंह ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के साथ फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य किसानों को दिया जाए। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 अगस्त को देश व्यापी जेल भरो आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम में रामअवतार सिंह, रामलाल यादव, विरेंद्र कुमार, बसंत राजभर, अश्विनी सिंह, रोधन चौहान, अब्दुल हफीज उपस्थित रहे।