{"_id":"5b50e02e4f1c1bbd298b4eb5","slug":"21532026926-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहक प्रस्तुति देकर छात्रों ने किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमोहक प्रस्तुति देकर छात्रों ने किया मंत्रमुग्ध
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। समाज सेवी संस्था अभिनव भारत फाउंडेशन ट्रस्ट का पांचवां वर्षगांठ ज्ञानोदय बाल विद्यालय में गुरुवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अमिला के पंचायत सदस्य रिंकू भइया द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवा के द्वारा दिल को सुकून मिलता है। यह एक माध्यम है कि हम एक दूसरे की मदद कर सकें। उन्होंने संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए एक उत्कृष्ट कार्य बताया। समारोह में छात्रों ने अपनी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर शैलेश पांडेय, बिंदा देवी, रमाशंकर गुप्त, प्रधानाचार्य सुशील कुमार पांडेय, विजय गुप्त, जयराम, आदित्य, रूबीना, ममता सहित अन्य मौजूद रहे।