फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   16 घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची आनंद विहार

16 घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची आनंद विहार

Wed, 27 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
16 घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची आनंद विहार
आनंद बिहार से मऊ को चलने वाली साप्ताहिक आनंद बिहार एक्सप्रेस मंगलवार को तय समय से 16 घंटे देरी से चल रही थी। मऊ स्टेशन पर इसकी रात 10 बजे तक पहुंचने की उम्मीद थी। आनंद बिहार एक्सप्रेस को मऊ स्टेशन पर निर्धारित समय के अनुसार मंगलवार की सुबह 6.45 बजे पहुंचना था। लेकिन देर के कारण यह ट्रेन 8 बजे तक स्टेशन नहीं पहुंची थी। ट्रेन के कई घंटे विलंब होने के चलते यात्रियों को भीषण गर्मी के चलते काफी फजीहत हुई। इसी क्रम में अमृतसर से जयनगर जाने वाली डाउन सरयु यमुना भी अपने निर्धारित समय से 5 घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के विलंब होने के चलते दूरदराज से आए यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी का आलम यह रहा कि मंगलवार की सुबह 6.45 बजे आने वाली ट्रेन देर शाम तक स्टेशन नहीं पहुंची है, ट्रेन के रात 10 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है। इसी तरह से अमृतसर से जयनगर को जाने वाली डाउन सरयू जमुना एक्सप्रेस मंगलवार को अपने निर्धारित समय 5 बजे के बजाए पांच घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह छपरा से आनंद विहार को जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे विलंब से चल रही थी। वहीं अजमेर से किशनगंज को जाने वाली गरीब नवाज चार घंटे, दरभंगा से अहमदाबाद को जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस पांच घंटे लेट से स्टेशन पहुंची। उधर ट्रेनों के लेट होने से यात्री गर्मी में हलकान रहे। सबसे ज्यादा दूरदराज से आए यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, इसके चलते कई यात्रियों ने जहां अपना टिकट कैंसिल करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
फोटो नंबर 1
बलिया, वाराणसी रूट पर बसें न होने से परेशान रहे यात्री
मऊ। मंगलवार की दोपहर रोडवेज पर बलिया, वाराणसी और गाजीपुर रूट की बसें न होने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बसों के इंतजार में यात्री काफी देर तक रोडवेज परिसर में भीषण गर्मी में इंतजार करते रहे। लेकिन कोई बस न होने पर मजबूरन यात्री निजी बस और दूसरे वाहनों से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed