फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीसी मनरेगा से विवाद के बाद रोजगार सेवक गए हड़ताल पर

डीसी मनरेगा से विवाद के बाद रोजगार सेवक गए हड़ताल पर

Fri, 16 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
डीसी मनरेगा से विवाद के बाद रोजगार सेवक गए हड़ताल पर
मधुबन। विकास कार्य की विकास खंड फतेहपुर मंडाव में गुरुवार की शाम हुए विवाद के बाद शुक्रवार को रोजगार सेवकों ने कलम बंद हड़ताल किया। जिससे ब्लाक में आए अधिकांश कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी रमेशचंद ने बताया कि बीडीओ से वार्ता के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। शुक्रवार को बीडीओ के ब्लाक पर नहीं जाने के कारण ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी सहित रोजगार सेवक कार्य से विरत रहे जबकि बीडीओ के मुताबिक ब्लाक में शुक्रवार को रोजाना की तरह कार्य हुआ है।
विज्ञापन

बतो चले गुरुवार को डीसी मनरेगा (उपायुक्त श्रम एवं रोजगार) तेजभान सिंह फतहपुर मंडाव ब्लाक के सभागार में विकास कार्यो की प्रगति समीक्षा पर बैठक कर रहें थे। इस दौरान विकास कार्यो में धीमी गति मिलने पर उन्होंने मातहतों को जमकर फटकरा। कर्मचारियों का आरोप रहा कि डीसी मनरेगा ने उन्हे गालियां देते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत अधिकारी रमेशचंद ने डीसी मनरेगा के बैठक का बहिष्कार कर दिया। बाद में एडीओ पंचायत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डीसी मनरेगा के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। इससे पूर्व डीएम को फोन पर घटना से अवगत कराए। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी से वार्ता करने के लिए कर्मचारी उनके कार्यालय पहुुंचे। इस दौरान बीडीओ ब्लाक मुख्यालय नहशीं आए। परिणामस्वरुप कर्मचारी हड़ताल पर रहें। ग्राम पंचायत अधिकारी रमेशचंद ने बताया कि बीडीओ से वार्ता करने कस्त्रत्त्े बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। हड़ताल में एडीओ पंचायत गुलाबचंद गुप्ता, ग्राम स्त्रत्त्विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, राजेश यादव, श्रवण यादव, सर्वेश यादव, विनीत राय, संतोष यादव, सीमा यादव, रोजगार सेवक रीना सिंह, अमीर अख तर, सोनमती देवी, पीयूष शर्मा सहित सभी सेक्रेटरी और रोजगार सेवक शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed