फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   परीक्षक अपने साथ मान्य पहचान पत्र अवश्य ले जाएं-डीआईओएस

परीक्षक अपने साथ मान्य पहचान पत्र अवश्य ले जाएं-डीआईओएस

Wed, 03 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
परीक्षक अपने साथ मान्य पहचान पत्र अवश्य ले जाएं-डीआईओएस
मऊ। वर्ष 2018 के इंटरमीडिएट की द्वितीय चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 13 जनवरी 2018 के मध्य नियुक्त परीक्षकों के नियुक्ति पत्र, फारवर्डिंग, प्राप्तांक सूची प्रपत्र जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय में प्राप्त हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि समस्त प्रधानाचार्य अपने विद्यालय से संबंधित प्रपत्र इस कार्यालय से प्राप्त कर प्रयोगात्मक परीक्षा निर्धारित तिथि के अंतर्गत संपन्न कराएं। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए नियुक्त परीक्षक अपने साथ आधार कार्ड अथवा मान्य पहचान पत्र आवंटित विद्यालय में अवश्य ले जाएं। साथ ही परीक्षा के पहचान पत्र की छाया प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिलेख के रूप में अपने पास सुरक्षित रखें। विद्यालय द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी/वीडियो रिकार्डिंग/मोबाईल रिकार्डिंग के अंतर्गत संपन्न कराई जाए। इस रिकार्डिंग की क्लिप (रिकार्ड) अपने विद्यालय में सुरक्षित रखें । आवश्यकता पड़ने पर परिषद कार्यालय को अवश्य उपलब्ध करा दिया जाए। बताया कि नियुक्त परीक्षक यदि परिषदीय नियमानुसार संबंधित विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने की अर्हता नहीं रखते हैं तो वे प्रयोगात्मक परीक्षा लेने का कार्य कदापि न करें। परिषद के पारिश्रमिक कार्यो से वंचित किया गया है और डिबार अवधि समाप्त नहीं हुई है तो भी नियुक्त परीक्षक यह कार्य कदापि न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed