{"_id":"5a316b7c4f1c1b8e698c19d8","slug":"21513188220-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज होने से बिफरे भाजपा के जिला मंत्री बैधे धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज होने से बिफरे भाजपा के जिला मंत्री बैधे धरने पर
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। परिजनों सहित अपने विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में भाजपा के जिला मंत्री अशोक राजभर ने कुछ साथियों के संग बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। उन्होंने एसडीएम को हटाने की मांग कर डाली।धरना स्थल पर भाजपा नेता ने स्थानीय प्रशासन द्वारा कराए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग के साथ एसडीएम हटाओ तहसील बचाओ का नारा दिया।
भाजपा नेता व ग्रामसभा कंधरापुर के पूर्व प्रधान अशोक राजभर ने कहा कि तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।ग्रामसभा कंधरापुर में सरकारी जमीन पर दशकों से छोटी जातियों के घरों का गंदा पानी नाली के माध्यम से बहता है। उस हिस्से को गांव के ही एक भूमाफिया को जमीन के बदले हस्तांतरण करने में लगे हैं जिसकी वजह से दर्जनों लोंगो घरों की पानी निकासी अवरुद्ध हो जाएगी। आरोप लगाया कि एसडीएम वर्तमान ग्राम प्रधान को अपने साजिश में लेकर यह अवैध कार्य केवल एक आदमी को लाभ पहुंचाने की नियति से कर रहे हैं। इसका गांव वालों ने विरोध किया तो इनके द्वारा ग्राम प्रधान से मेरे और हमारे लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। राजभर ने कहा कि जब तक मुकदमा और एसडीएम अपना आदेश वापस नहीं ले लेते तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने में रामबिलास गुप्ता,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी,राजेश यादव,राजू,राजकिशोर चौहान, जयराम यादव, नआंदू राजभर आदि रहे।