{"_id":"5a2c259d4f1c1bb6678c0dc7","slug":"21512842653-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। डीसीएसके पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव के तय शेड्यूल के तहत शनिवार को प्रत्याशियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन किया। छह पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा। जिसमे उपाध्यक्ष रजत कुमार,विज्ञान संकाय अबु ओसामा निर्विरोध होना तय है। नामांकन के दौरान लिंगदोह कमेटी के नियमों को ताक पर रखकर
सभी प्रत्याशियों ने जुलुस निकालकर अपना-अपना नामांकन किया। इसी बीच एक प्रत्याशी मोटरसाइकिल जुलूस निकाल नामांकन स्थल तक पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने लाठी भांजकर सभी को खदेड़ दिया।सब कुछ जानकर जिला प्रशासन तथा कालेज प्रशासन चुप्पी साधे रहा।
छात्रसंघ चुनाव के क्रम में नामांकन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने कालेज के चारों तरफ घेराबंदी कर रुट को डायवर्ट कर दिया था। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक चला। इसी बीच एक प्रत्याशी मोटरसाइकिल जुलूस निकाल नामांकन स्थल तक पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने लाठी भांजकर सभी को खदेड़ दिया। जिसमें अध्यक्ष पद से राघवेंद्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद से रजत कुमार, महामंत्री पद से फरहान हासिम, प्रज्वल चौहान, आलोक पांडेय, मोहम्मद परवेज ने नामांकन किया। इसी क्रम में पुस्तकालय मंत्री पद से अमर सिंह, अविनाश सिंह, मोहम्मद शाहिद तथा कला संकाय पद से सूरज चौहान, आदर्श कुमार यादव, सिराज अहमद, रोशन यादव, मोहम्मद अल्तमस, मंजर कमाल, दुर्गा प्रसाद यादव, राम विनय यादव, चेतन सिंह व अबु ओसामा ने पर्चा भरा। इस बाबत मुख्य निर्वाचन अधिकारी छात्र संघ चुुनाव मोहम्मद जियाउल्लाह ने बताया कि छह पदों के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। 10 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
पर्चा छीनने पर प्रत्याशी ने तहरीर
मऊ। नगर के डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ चुुनाव के नामांकन के क्रम में शनिवार को उपाध्यक्ष पद पर नामांकन करने के लिए आ रहे प्रत्याशी अबुबकर का विरोधी गुट के छात्रों ने पर्चा छीन लिया। इसके चलते उपाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी का नामांकन हो पायाघ। प्रत्याशी अबुबकर ने कोतवाली में तहरीर दिया है।