{"_id":"5a245c6a4f1c1b001c8b6a85","slug":"21512332394-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के धक्के से मासूम की मौत
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रहजनियां के पास शनिवार की देर शाम को बकाबू ट्रक के धक्के से जिस नौनिहाल की मौत हुई, परिवार के लोग उसका उपचार कराने के लिए उसे लेकर जिला मुख्यालय जा रहें थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। इसके चलते हादसे में बालक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बचे।
मृत नौनिहाल कुलदीप छह माह सरायलखंसी थाने के सलाहाबाद गांव निवासी रामपुकार का यादव का पुत्र था। रामपुकार का भाई राम निवास पुत्र लल्लन कुलदीप को डाक्टर को दिखने के लिए बाइक से शहर आया था। देर शाम को वापस घर लौटते समय जैसे ही बाइक सलाहाबाद इटौरा मार्ग पर रहजनियां गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। बाइक में धक्का लगते ही बच्चा कुलदीप गोंद से छिटक कर सड़क पर जा गिरा। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि राम निवास और पीछे बैठा व्यक्ति बाल बाबल बच गए। राम निवास बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया। इस बारे में पीड़ित परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश में जुट गई हहै।