फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रधानमंत्री आवास आवंटन में धांधली

प्रधानमंत्री आवास आवंटन में धांधली

Sun, 03 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास आवंटन में धांधली
अमिला। बडरॉव ब्लॉक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामप्रधान प्रतिनिधियों द्वारा जमकर धनउगाही की जा रही है। ब्लॉक के अधिकांश गांवों में यही स्थिति है। बिना सुविधा शुल्क के एक भी लाभार्थी को आवास नहीं मिल रहा है। यदि लाभार्थी कुछ सक्षम है तो उससे सुविधा शुल्क की रकम पहले ही वसूल ली जा रही है और यदि लाभार्थी काफी गरीब है तो उससे यह सौदेबाजी की जा रही है कि कुछ रुपये पहले दे दो और शेष रकम बैंक खाते में धन आ जाने के बाद दे देना।
विज्ञापन

क्षेत्र के हेमई ग्रामसभा अंतर्गत हेमई पिपरी गांव में आवंटित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छह पात्र व्यक्तियों से आवंटन के नाम पर धन उगाही की गई। बैंक खाते में योजना की पहली किश्त आ जाने के बाद लाभार्थी को बुलाकर उसकी बैंक पास बुक ग्राम प्रतिनिधियों द्वारा अपने कब्जे में कर ले रहे हैं। इसके बाद उनके बैंक खातों से रुपये निकलवा कर 14 हजार 500 रुपये वसूल लिए जा रहे हैं। योजना के तहत बेघर निराश्रितों को आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। बिना सुविधा शुल्क के एक भी आवास आवंटित नहीं होता। शिकायत करने अथवा सुविधा शुल्क न देने पर आवास छिन जाने के डर से लोग मुंह नहीं खोलते। मिसाल के तौर पर गांव का एक व्यक्ति रामसिंगार पुत्र मंगरु निवासी हेमई पिपरी हिम्मत जुटाकर इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मुखर हुआ। उसने बताया कि मेरे खाते में आवास का धन आ गया था जिसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र सिंह ने दिया साथ ही यह भी कहा कि पास बुक लेकर आना मैं जब पास बुक लेकर उनके पास पंहुचा तो वे हमको अपने साथ बैंक लिवाकर गए मेरे खाते से 15 हजार रुपया निकलवाए ,उसमेें से 14 हजार 500 रुपया खुद ले लिए और 500 रुपये मुझे दे दिए उसके बाद उन्होंने पास बुक देते हुए कहा कि दूसरी किश्त आएगी तो 10 हजार दे देना। यह तो एक बानगी भर है। कई गांवों में कमोवश यही स्थिति है। जबकि ग्राम प्रधान हंसा सिंह के प्रतिनिधि रामचंद्र सिंह का कहना है कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति से ही पूछ लीजिये।
विज्ञापन

इस बाबत उपजिलाधिकारी घोसी टी. पी. वर्मा का कहना है कि जॉच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed