{"_id":"596ba3464f1c1b167c8b46f8","slug":"21500226374-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से मकान बैनामा कराने में नौ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी से मकान बैनामा कराने में नौ नामजद
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
मऊ। फर्जी तरीके से मकान का बैनामा कराने के मामले में पीड़ित महिला ने शनिवार को शहर कोतवाली में नौ लोगों के खिलाफ नामजद धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में कर रही है।
शहर के हुसैनपुरा निवासी शबाना बानो ने शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि काफी समय पूर्व उसने हुसैनपुरा मुहल्ला स्थित एक व्यक्ति से मकान की रजिस्ट्री कराई थी। बाद में उस मकान को बेचने वाले की बहन गिरजादेवी ने उसे दूसरे लोगों को 15 जून को बेच दिया। इसकी जानकारी होने पर उसने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। शबाना ने इलाहाबाद जिले के लीडर रोड निवासी गिरजा देवी पत्नी गौरी शंकर लाल श्रीवास्तव के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुरा मुहल्ला निवासी वसीम अहमद, शब्बीर अहमद, इश्तेयाक अहमद पुत्रगण हाजी मुहम्मद, हुसैनपुरा मुहल्ला निवासी जफर अहमद, इश्तेयाज, न्याय मोहम्मद पुत्रगण हाजी मुहम्मद और रघुनाथपुरा मुहल्ला निवासी शाहिद जमाल पुत्र नुरूल हसन तथा श्यामनगर कालोनी निवासी मीना श्रीवास्तव पत्नी विजय कुमार को नामजद किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने जानबूझ कर कूचरचित दस्तावेज तैयार कर उसकी रजिस्ट्रीशुदा मकान का बैनामा कराया। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। (ब्यूरो)