{"_id":"594027aa4f1c1bfe0a8b4642","slug":"21497376682-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोक विक्रेताओं ने खत्म किया आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोक विक्रेताओं ने खत्म किया आंदोलन
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। कटघरा शंकर में स्थित सब्जी मंडी के थोक विक्रेताओं ने मंगलवार को आपसी सहमति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से तीन घंटे तक चले आंदोलन को खत्म कर दिया। इस आशय का पत्र कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह को सौंपा। योगेंद्र बहादुर सिंह ने भी व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कटघरा शंकर तिराहे पर एक एस आई दो पुलिस व होमगार्ड देने का भरोसा दिलाया। बुधवार से फिर मंडी गुलजार दिखने लगेगी। कटघरा शंकर तिराहे पर पिछले दो दशक से थोक व फुटकर सब्जी मंडी लगती है।जहां से बीस से तीस किलोमीटर दायरे के किसान फुटकर सब्जी विक्रेता आदि अपनी सब्जी बेचने व खरीदने का काम करते हैं।इस सब्जी मंडी से सैकड़ों लोंगो को रोजगार के साथ मेहनत के साथ जीने का हक मिला है।लेकिन सुविधा के नाम पर इस मंडी में कुछ नही है।जबकि लाखों रुपये मंडी समिति सहित अन्य विभाग को जाता है।सड़क पर सब्जी आदि की दूकान लगा देने से आए दिन रोड जाम हो जाता था।गत शनिवार को स्थानीय पुलिस ने सड़क से जाम हटाने को लेकर दूकानों के सामने लगे टीनशेड और पटरी से डेढ़ मीटर अंदर सड़क का हाशिया छोड़कर दुकान लगाने की हिदायत दे दी। व्यापारियों का कहना था कि सब्जी मंडी नही बनने से ये परेशानी आ रही है।कटघरा शंकर में आसपास ही कही सब्जी मंडी का निर्माण करा देने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। इसे लेकर व्यापारी आंदोलित थे और मंगलवार को अपनी अपनी दूकानें बंद करके कुछ लोगों के टीनशेड नहीं हटवाने तथा आलू प्याज जैसी कच्ची सब्जी को सुबह सात बजे से पहले और दस बजे के बाद ट्रक अनलोड कराने की बात पर सहमति बनाकर अपना आंदोलन वापस ले लिया।
विज्ञापन