फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   21 cases came up in public hearing, 7 were resolved

Mau News: जनसुनवाई में आए 21 मामले, 7 का निस्तारण

Mon, 14 Jul 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
21 cases came up in public hearing, 7 were resolved
मऊ। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के क्रम में सोमवार को नगरपालिका के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्या सुनीं। इस मौके पर 21 मामले आए। मौके पर सात मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया। नगरवासियों की समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए शासन की तरफ से ‘संभव कार्यक्रम’ के तहत जनसुनवाई की व्यवस्था की है। जिसके तहत नगरपालिका में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने लोगों की शिकायत सुनी।
विज्ञापन

इस मौके पर खड़ंजा, स्ट्रीटलाइट, जल निकासी, पेयजल, इंटरलाकिंग, सहित विभिन्न 21 मामले आए। मौके पर तीन शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया। इस दौरान कर अधीक्षक संतोष कुमार, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, अवर अभियंता सिविल मनोज कुमार सोनकर, धर्मेंद्र कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed