फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चंदा एकत्र कर जनसहयोग से ग्रामीणों ने बनाई नाली

चंदा एकत्र कर जनसहयोग से ग्रामीणों ने बनाई नाली

Sun, 17 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
चंदा एकत्र कर जनसहयोग से ग्रामीणों ने बनाई नाली
घोसी तहसील क्षेत्र के बडराव ब्लाक के जमलापुर विक्कमपुर गांव में ग्रामीणों ने खुद द्वारा एकत्रित राशि से नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में कई बार ग्राम प्रधान से पानी से निकासी के लिए नाली निर्माण कराने की मांग की थी। लेकिन उनकी मांग पर ध्यान न देने पर ग्रामीणों ने खुद राशि एकत्रित कर रविवार को नाली निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन

बताते चले कि बडराव ब्लाक के जमलापुर विक्कमपुर गांव में घरों से पानी की निकासी के लिए बने नाली जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, कई बार लोगों ने इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक के अधिकारियों से शिकायत की। बावजूद समस्या का निस्तारण न होने पर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करने के बजाए करीब 15 हजार रुपया से ज्यादा राशि चंदा के रूप में एकत्रित कर रविवार को नाली के मरम्मत कार्य शुरू कराया। गांव में स्थित मदरसे के प्रबंधक मसिउर्रहमान बेचू ने बताया कि गांव के अब्दुल सलाम के घर से मदरसा अमजदिया होते हुए पोखरी तक 100 मीटर के सालों पूर्व बनी नाली टूट गई थी। इसी नाली के किनारे पर मस्जिद एवं मदरसा के साथ कई लोगो का मकान भी मौजूद हैं नाली के टूटने जाने के कारण नाली का गन्दा पानी रोड पर बह रहा था। जिसके चलते मदरसे के विद्यार्थियों के साथ लोगो को बहुत परेशानी हो रही थी। समस्या का निस्तारण न होने पर रविवार को प्रबंधक मसिउर्रहमानबेचू ने पहल पर गांव के नाजिम मसीउर्रहमान, पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद मसूद, अब्दुल सलाम ,इक़बाल ,ऐनुलहक ,सम्स परवेज ,नुरुल्लाह, संजय सिंह परमार, सुबाष, अवधेश कुमार बागी ,पतिराम ,सुनेश्वर आदि ने जनसहयोग से नाली का मरम्मत कार्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed