फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गोरखपुर में हुई दुर्घटना मृत चालक का शव आने पर मचा कोहराम

गोरखपुर में हुई दुर्घटना मृत चालक का शव आने पर मचा कोहराम

Wed, 19 Dec 2018 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में हुई दुर्घटना मृत चालक का शव आने पर मचा कोहराम

विज्ञापन
बढुआ गोदाम। गोरखपुर से मऊ आने के दौरान मंगलवार की रात को सड़क दुर्घटना में मृत कार चालक की लाश बुधवार को उसके घर आने पर कोहराम मच गया। जबकि दुर्घटना में घायल हुए दो का गोरखपुर में उपचार चल रहा।

मृत चालक कमलेश यादव 25 पुत्र शिवनाथ यादव सरायलखंसी थाने के लुदुही गांव का निवासी था। वह रानीपुर ब्लाक में बतौर क्लर्क तैनात दीपक श्रीवास्तव की गाड़ी चलता था। मंगलवार को परदहां ब्लाक के क्लर्क अमन सिंह, गोरखपुर मौजूद दीपक के साथ उनके घर गए थे। मंगलवार की रात तीनों लोग वापस लौट रहे थे। इस दौरान कमलेश वाहन चला रहा था। जैसे ही गाड़ी कौड़ी राम बाजार के पास पहुंची, एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चालक कमलेश की मौत हो गई। जबकि सवार दीपक और अमन गंभीर रुप से घायल हुए। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की देर शाम कमलेश का शव उसके घर पहुंचा। इस दौरान उसके घर पर कोहराम मच गया। मृत कमलेश की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed