फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पूर्व सीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 160 सुरक्षाकर्मी

पूर्व सीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 160 सुरक्षाकर्मी

Wed, 19 Dec 2018 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 160 सुरक्षाकर्मी

विज्ञापन
मऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को जनपद में आएंगे। वे यहां पर जनवादी पार्टी द्वारा आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था कर ली है। मऊ बलिया रोड के किनारे नियामूपुर के पास रैली का आयोजन किया त्र्जाएगा। सभा स्थल के पास ही हेलीपैड बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर12.20 बजे हैलीपैड पर उतरेंगे।12.30 बजे रैली स्थल पर आएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त पुख्ता इंतजाम किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव की निगरानी में सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सहित तीन पुलिस उपाधीक्षक पूर्व सीएम की सुरक्षा की कमान संभालेंगे। छह थानाध्यक्षों को भी यहां ड्युटी पर लगाया जाएगा। आजमगढ़ , बलिया और देवरिया जनपदों से सिपाहियों को बुला लिया गया है।160 पुलिस कर्मी रैली स्थल पर तैनात रहेंगे। इनके अतिरिक्त दो प्लाटून पीएसी के जवान यहां पर आ गए हैं। रैली स्थल के लिए जैमर प्राप्त हो गए हैं। इसके अलावा जेड प्लस वीआईपी सुरक्षा प्रणाली के तहत पर्याप्त सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक उसके श्रीवास्तव ने बताया किपूर्व सीएम की सुरक्षा से संबंधित पर्याप्त व्यवस्था की कर ली गई है। सपा और जनवादी पार्टी के नेता कई दिनों से तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। सपा के प्रवक्ता राजीव राय, जिलाध्यक्ष र्धमप्रकाश यादव महासचिव कुद्दूस अंसारी सहित सपा नेताओं ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का दौराकर तैयारियों का जायजा लिया। रैली के आयोजक जनवादी पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राजकुमार चौहान सहित पार्टी के नेता कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed