{"_id":"5be9b50dbdec226eee1b8018","slug":"201542042893-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहर शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी 15 को घोसी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहर शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी 15 को घोसी में
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। घोसी तहसील क्षेत्र के पकड़ी खुर्द में मैहर स्थित मां शारदा शक्तिपीठ के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद 15 नवंबर को भगवती जागरण में उपस्थित रहेंगे। विशाल भण्डारे एवं भगवती जागरण को सफल बनाने के लिए आयोजक गिरीश नारायण राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अजिताभ पाण्डेय उर्फ डब्लू एवं विशाल सिंह ने कहा कि आगामी 15 नवंबर को पकड़ी खुर्द में विशाल भंडारे एवं भगवती जागरण का आयोजन किया गया है।
जिसके मुख्य अतिथि मैहर स्थित मां शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी श्री देवी प्रसाद महाराज होगें। आयोजक गिरीशनारायण राय ने कहा कि मैहर के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद जी महाराज का घोसी नगर में प्रवेश के साथ स्वागत किया जाएगा। जुलूस के साथ उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बृजेश राय , दिनेश कुमार , आशीष पाण्डेय , विवेक पाण्डेय , गिरिजापति राय , मनोज राय , सचिन तिवारी आदि उपस्थित रहे।