{"_id":"5bd5f618bdec2217277ccd25","slug":"201540748824-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीएसके पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई है। रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इतिहास विभाग मेें नामांकन पत्रों की वैधता की जांच की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया। उधर, प्रत्याशी तथा समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार में जुटे रहे।
शनिवार को अध्यक्ष सहित पांच पदों के लिए 31 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। चुनाव के मद्देनजर कालेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। रविवार को इतिहास विभाग में पूर्वाह्न 11बजे से अपराह्न दो बजे तक इतिहास विभाग में वैधता की जांच की गई। जांच में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रणधीर यादव का नामांकन खारिज हो गया। 29 अक्तूबर को इतिहास विभाग में नामांकन नाम वापसी होगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी छात्र संघ निर्वाचन डॉ. बाबूलाल का कहना है कि छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रणधीर कुमार यादव का नामांकन खारिज कर दिया गया है। 29 अक्तूबर को नाम वापसी होगी।