{"_id":"5b8597a542c792466a5064f1","slug":"201535481765-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस पलटी , बाल बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस पलटी , बाल बाल बचे बच्चे
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के शाहापुर गांव के पास मंगलवार को स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। लेकिन इस दुर्घटना में बस में सवार बच्चे ज्यादा घायल नहीं हुए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। साथ ही उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।
गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद बाजार स्थित आरआरडी चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की बस मंगलवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर 15 बच्चों को छोड़ने कस्बे के शाहापुर गांव जा रही थी। बस अभी शाहापुर गांव के पास पहुंची थी कि अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में बस से किसी तरह से बच्चों को बाहर निकाला। बस पलटने के समय गति धीमी होने के चलते किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।
तीन दिन के भीतर दूसरा हादसा
चिरैयाकोट। स्कूल बस पलटने का यह पहला मामला नहीं हैं, बल्कि 25 अगस्त को एक अन्य स्कूल बालकृष्ण पब्लिक स्कूल की बस भी अनियंत्रित होकर कस्बे के सरौदा गांव के पास पलट गई थी। जिसमें 8 बच्चों सहित चालक घायल हो गए थे। उधर तीन दिन के भीतर दूसरा हादसा होने से छात्रों के अभिभावकों अपने नौनिहालों को लेकर संसकित है।
विज्ञापन
बाइक से गिरकर युवक घायल
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन बेल्थरा रोड मार्ग स्थित पवनिया नाला के समीप मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक के पलटने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के भवानी सराय गांव निवासी जग्गू बाइक से मधुबन जा रहा था। वह ज्यों ही पवनिया नाला के समीप पहुंचा कि उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक से गिरकर जग्गू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में उसे सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वाहन को बचाने में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल स्थित ईंट भट्टा से एक ट्रैक्टर चालक ईंट भरकर क्षेत्र के सैदपुर मोहल्ले को जा रहा था। जहां चुंगी मोड़ के पास अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घटना के बाद घायल चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और ईंट भट्टा संचालक को फोन पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाईं से ट्रैक्टर निकलवाने के प्रयास कर रही थी।