फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नायब तहसीलदार ने हटवाया अतिक्रमण

नायब तहसीलदार ने हटवाया अतिक्रमण

Tue, 09 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर के पास नाला पाटकर किए जा रहे अतिक्रमण को नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ हटवा दिया। नाले पर अतिक्रमण के विरोध में सुबह व्यापारियों ने बाजार में प्रदर्शन किया और विधायक रमेश मिश्र से इसकी शिकायत की। विधायक की शिकायत पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने अतिक्रमण हटवा दिया।
विज्ञापन

नाले को पाटकर उसपर निर्माण कराया जा रहा था। व्यापारियों ने पहले पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मामले को टाल दिया। इससे गुस्साए व्यापारियों ने बाजार में प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि अगर नाले पर अतिक्रमण कर लिया गया तो बारिश के समय में जल निकासी नहीं हो सकेगी और बाजार में पानी लग जाएगा। इसकी शिकायत व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंचल सिंह तथा ग्रामप्रधान मीना सेठ के पति आनन्द सेठ ने विधायक रमेश मिश्र से की। विधायक ने एसडीएम को मामले को निस्तारित कराने का निर्देश दिया तो नायब तहसीलदार कानूनगो, लेखपाल और पुलिस बल के साथ पहुंचे। पैमाइश के बाद अतिक्रमण को हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed