Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Purvanchal University has extended the date for filling out the exam form

Jaunpur News: पूर्वांचल विवि ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

Sat, 07 Nov 2026 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal University has extended the date for filling out the exam form
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की स्नातक व स्नातकोत्तर की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन विषय चयन और सत्यापन से लेकर परीक्षा शुल्क जमा करने तक की तिथियों में विस्तार किया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार अब विद्यार्थी सात नवंबर तक ऑनलाइन विषयों का चयन और सत्यापन कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा फॉर्म भरने और उसका सत्यापन कराने की अंतिम तिथि भी सात नवंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा शुल्क 11 नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि स्नातक स्तर पर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर स्तर पर सप्तम सेमेस्टर कैरी के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरना होगा। स्नातक स्तर के पंचम सेमेस्टर तथा प्रथम सेमेस्टर छूटे हुए तृतीय सेमेस्टर केवल कैरी तथा स्नातकोत्तर स्तर के सप्तम सेमेस्टर कैरी छूटे हुए और नवम सेमेस्टर कैरी छूटे हुए पूर्व की भांति विश्वविद्यालय पोर्टल से भरे जाएंगे। इस परीक्षा फॉर्म को भरने में किसी भी तरीके के समस्या होने पर विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

परिणाम संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए विश्वविद्यालय की ओर से जारी ईमेल पर समस्या भेजने को कहा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों को निर्धारित समय के भीतर विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरवाने और शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed