{"_id":"5aedf9424f1c1bc03d8b6d7f","slug":"201525545282-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्क की समस्या से हलाकान में बीएसएनएल उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्क की समस्या से हलाकान में बीएसएनएल उपभोक्ता
Updated Sun, 06 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोझी बाजार। क्षेत्र के दूर संचार उपकेंद्रों में आए दिन तकनीकी खामी से बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन उनकी समस्याएं जस की तस हैं। बीएसएनएल की तरफ से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए बोझी बाजार, अतरसावां, मांदीसिपाह, अमिला आदि जगहों पर दूरसंचार उपकेंद्र तथा टावर स्थापित किए गए है। उपकेंद्र में आए दिन तकनीकी खामी आने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नेटवर्क न मिलने के चलते मोबाइलधारकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि अधिकांश समय नेटवर्क खोजने में ही निकल जा रहा है। मोबाइल सेट पर आवाज न आना, नेटवर्क गायब हो जा रहा है। उनका यह भी आरोप है कि दूरसंचारकर्मियों द्वारा बिजली गुल होते ही जनरेटर चलाया ही नहीं जा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव, रमेश राय, विदेशी यादव का कहना है कि बिजली गुल होते ही मोबाइल से नेटवर्क गायब हो जाता है। जिला दूर संचार प्रबंधक को भी शिकायती पत्र दिया गया लेकिन अभी तक तकनीकी गड़बड़ी दुरूस्त नहीं की जा सकी है। तकनीकी खराबी दुरुस्त नहीं कराई गई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इसी क्रम में संजय सिंह, ज्ञानीश शुक्ल, तीर्थराज, नजरेआलम, पवन कुमार, हरेंद्र यादव, अमरनाथ का कहना था कि नेटवर्क खोजने में ही ज्यादा समय लग जा रहा है। मोबाइल से बात भी नहीं हो पा रही है लेकिन बैलेंस कट जा रहा है। इस बाबत बीएसएनएल के एसडीओ रामविलास सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। शीघ्र ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन