{"_id":"5ad0ece04f1c1b85028b45f1","slug":"201523641568-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्य कक्ष का नेट प्लेट उखाड़ने पर सदस्यों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्य कक्ष का नेट प्लेट उखाड़ने पर सदस्यों का फूटा गुस्सा
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। नगर पंचायत में सदस्यों और अध्यक्ष के बीच तनातनी रुकने का नाम नही ले रही है। अभी दो दिन पूर्व बोर्ड की बैठक में हंगामा हुआ था, जिसका मामला अभी थमा नहीं था। इसी बीच नगर पंचायत के सदस्यों के बैठने के लिए आवंटित कक्ष पर लगा सदस्य कक्ष का बोर्ड किसी ने उखाड़ दिया। शुक्रवार को कक्ष के नेमप्लेट उखाड़ने की जानकारी मिलने पर पंचायत सदस्यो का गुस्सा फूट गया। एक दर्जन की संख्या में सदस्यों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नगर अध्यक्ष पर सदस्य कक्ष का नेम प्लेट उखाड़ने का आरोप लगाते हुए घटना की जांच किये जाने की मांग किया।
एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप हुए कहा कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर है। नगर में न तो कोई अनुशासन है और न ही कोई नियम कानून है। साथ ी आरोप लगाया कि अध्यक्ष किसी भी मामले को गंभीरता से निपटने की जगह इसे उलझाने का प्रयास करते है। कहा कि आज जो कुछ भी घटनाएं हो रही है उसमें केवल और केवल नगर अध्यक्ष पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। नगर पंचायत कार्यालय में सदस्यों के बैठने के लिए आवंटित कमरे का बोर्ड अध्यक्ष के इशारे पर हटवा दिया गया तथा उसमे रखी कुर्सी और फाइलों को भी निकाल दिया गया है। सदस्यों ने चेतावनी दिया कि अगर सदस्य कक्ष को पूर्व की भांति बहाल नहीं किया गया तो सदस्य धरने को बाध्य होंगे।जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी। इस बावत नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि सदस्यों के बैठने के लिए कोई अलग से कमरे का आवंटन नही किया गया है। रिकॉर्ड रूम के बाहर कुछ लोगों ने जबरन सदस्य कक्ष का नेम प्लेट लगाया था जिसे हटा दिया गया है। सदस्य कभी भी अध्यक्ष के कमरे में बैठ सकते हैं।