फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गेहूं खरीद शुरू होने के 11 दिन बाद 1466.72 एमटी

गेहूं खरीद शुरू होने के 11 दिन बाद 1466.72 एमटी

Wed, 11 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद शुरू होने के 11 दिन बाद 1466.72 एमटी
मऊ। सरकार की तरफ गेहूं खरीद शुरू करने के 11 दिन बाद भी विभाग की तरफ से व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार नहीं किया जा सका है। क्रय केंद्र प्रभारियों के उदासीन रवैए से काफी संख्या में क्रय केंद्रों पर बैनर पोस्टर तक नहीं लगाया जा सका है। अभी तक 1466.72 एमटी ही खरीद हो सकी है। एक क्रय एजेंसी की बोहनी तक नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारी मौसम के चलते गेहूं की आवक कम आना बताकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले मेें 57 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सरकार की तरफ से एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करने का फरमान जारी किया गया है। लेकिन अभी तक काफी संख्या में क्रय केंद्रों पर बैनर पोस्टर नहीं लग सका है। कई एजेंसियों के क्रय केंद्र गांवों में खोले गए हैं। बैनर पोस्टर न लगने से प्रचार प्रसार नहीं हो सका है। कई क्रय एजेंसियों की गति काफी धीमी है। यूपी एग्रो की बोहनी तक नहीं हो सकी है। शासन की तरफ से इस वर्ष 2018 में 37300 एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जबकि वर्ष 2017 में 70 हजार एमटी लक्ष्य दिया गया था। फसल का समर्थन मूल्य 1736रुपया निर्धारित किया गया है। अब तक 1466.72 एमटी खरीद हो सकी है। एजेंसीवार नजर डाला जाए तो विपणन शाखा 264.65 एमटी, पीसीएफ 849.57एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम 55एमटी, एनसीसीएफ 25.95एमटी तथा एफसीआई 271.55 एमटी खरीद की गई है। इस संबंध में किसान नेता देवप्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, जयप्रकाश प्रसाद का कहना है कि क्रय केंद्र प्रभारियों के उदासीन रवैए से क्रय केंद्रों पर बैनर पोस्टर तक नहीं लगाया जा सका है। इससे किसानों को जानकारी नहीं हो पा रही है। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी दिनेश तिवारी का कहना है कि मौसम की मार के चलते किसान कम आ रहे हैं। बैनर पोस्टर सभी क्रय केंद्रों पर लगाए गए हैं। आंधी के चलते बैनर उड़ गए होंगे। औचक निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed