फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विधिक साक्षरता शिविर में लोगों को दी गई कानूनी जानकारी

विधिक साक्षरता शिविर में लोगों को दी गई कानूनी जानकारी

Fri, 16 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
विधिक साक्षरता शिविर में लोगों को दी गई कानूनी जानकारी
घोसी। तहसील के सभागार में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों और उनके दायित्वों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा ने कहा कि किसान अपने चक कि पैमाइश करना चाहते है तो निर्धारित प्रारूप के अनुसार शुल्क जमा कर पैमाइश करा सकते हैं। इसमें कोई परेशानी हो तो समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने खारिज दाखिल और वरासत के बावत लोगों को जानकारी दी। अधिवक्ता कालिकादत्त पांडेय ने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण को हटाने के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए प्रशासनिक अधिकार एवं प्रभाव को भी बताया। साथ ही नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य की जानकारी देते हुए समस्या को उच्च उच्चाधिकारियों को जानकारी देने का सुझाव दिया। शासकीय अधिवक्ता सतीश तिवारी ने कहा कि समाज में व्याप्त आपसी मतभेद को मिटाकर एकरूपता, समानता एवं सम्मानित जीवन जीने का अधिकार प्रदान करें। इस मौके पर दिनेश कुमार ओझा, रमेश श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, पीसी राय, विपुल कुमार राय, राम बदन मौर्य, अरविंद सिंह, वीके वर्मा, सूर्यभान मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन अनिल कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed