{"_id":"5a5a4e844f1c1bb33f8b4b43","slug":"201515867780-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर गलत पोस्ट को लेकर अनुयायियों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर गलत पोस्ट को लेकर अनुयायियों में गुस्सा
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना । फेसबुक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने से नाराज अनुयायियों में काफी गुस्सा है। नाराज अनुयायियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
दीपक शर्मा नाम किसी युवक के द्वारा अंबेडकर का गलत फोटो लगाने और टिप्पणी किए जाने से खफा अंबेडकर अनुयायियों में काफी गुस्सा और क्षोभ है। शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देने पहुंचे डॉ. धर्म सिंह ,अनुराग, लखंदर ,राजेश कुमार, संजय कुमार, हनी, किशोर कुमार पगला ,हरिकेश, रामदीन आदि ने शिकायत की कि दीपक शर्मा नाम के युवक ने फेसबुक पर बाबा साहब के विषय में अनर्गल और गलत भाषा का प्रयोग किया गया है। इस टिप्पणी से पूरे देश का अपमान हुआ है। शिकायतकर्ताओं ने मांग किया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। टिप्पणी से नाराज लोगों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के अलावा सीएम को भी कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र भेजा है।