फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में फार्म बेंचने का खेल

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में फार्म बेंचने का खेल

Tue, 02 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में फार्म  बेंचने का खेल
मऊ। जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लिए आवेदन करने के लिए फर्जी फार्म बेंचे जा रहे हैं। इस योजना में न तो कोई आवेदन करना है और न ही बेटियों के लिए कोई धनराशि भविष्य में मिलने वाली है लेकिन ठगों और अफवाहबाजों की कारस्तानी के चलते फर्जी फार्म खरीदने और उन्हें फर्जी पते पर भेजने की होड़ लगी हुई है। किताबें पत्रिकाएं तथा फार्म बेंचने वालों की दुकानों पर पिछले काफी दिनों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ फार्म बेंचा जा रहा है। इस फार्म पर विक्रय मूल् 20 रुपये अंकित है। अफवाहबाजों द्वारा यह अफवाह फैला दी गई है कि इस फार्म को भरकर नई दिल्ली भेजने पर एक बेटी के लिए दो लाख रुपये केंद्र सरकार देग्री।
विज्ञापन

पूरे जिले में ऐसे फार्म धड़लले से बिक रहे हैं। इन फार्मों को भरकर लिफाफे पर पहले से ही छपे भारत सरकार रक्षा मंत्रालय एवं बाल विकास मंत्रालय शास्त्री भवन नई दिल्ली के पते पर रजिस्ट्री पत्र के माध्यम से भेजा जा रहा है। जिले के सभी डाकघरों पर रजिस्ट्री करने वालों की भारी भीड़ लग रही है। एक अनुमान के मुताबिक प्रतिदिन लगभग सात से आठ हजार लोग रजिस्ट्री कर रहे हैं। इस बाबत जिला प्रोबेशन अधिकारी समरबहादुर सरोज का कहना है कि यह योजना मऊ जनपद में लागू ही नहीं है। यह योजना कम लिंगानुपात वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा गोरखपुर और वाराणसी जिलों में ही लागू है। उनका कहना है कि जहां यह योजना लागू है वहां भी बेटियों के लिए कोई अनुदान अथवा रकम नहीं दी जानी है। केवल जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने अफवाहबाजों को ऐसा न करने की चेतावनी दी है कहा है कि किसी को ऐसा फर्जी फार्म बेंचते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed