फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गैर इरादतन हत्या के प्रयास में आरोपी की जमानत खारिज

गैर इरादतन हत्या के प्रयास में आरोपी की जमानत खारिज

Wed, 28 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या के प्रयास में आरोपी की जमानत खारिज
मऊ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दिया। जिला जज ने यह आदेश बचाव पक्ष और डीजीसी फौजदारी के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया। मामला सराय लखंसी थाना क्षेत्र का है। मालूम हो कि गालिबपुर मुहल्ला निवासी परमहंस पुत्र राजू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। वादी का आरोप है कि 11 नवंबर 2015 को पटाखा दागने की बात को लेकर आरोपीगण रामजनम आदि ने मिलकर चंद्रपाल, अमिलेश, इंद्रपाल, सत्येंद्र, सुमन, संतोषी को मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई। मामले में आरोपी कोतवाली घोसी क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी रामजनम पुत्र बरसाती राम की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर बचाव पक्ष और डीजीसी फौजदारी हरिद्वार राय के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद जिला जज ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed