फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   20 percent more waste on Diwali than normal days

दीपावली पर घरों से निकला आम दिनों के सापेक्ष 20 प्रतिशत अधिक कचरा

Sat, 14 Nov 2020 07:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
20 percent more waste on Diwali than normal days
मऊ। दीपावली का महापर्व पवित्रता का पर्व है जिसमें साफ-सफाई प्रमुख है। पावन पर्व के आगमन पर लोगों ने अपने घरों में सफाई शुरू कर दी है। इसके चलते आम दिनों के सापेक्ष दो दिनों से नगर से निकलने वाले कचरा 20 प्रतिशत तक बढ़ गया है। हालांकि नगर पालिका अमला साफ-सफाई कर नगर को स्वच्छ बनाए रखने में दीपावली की शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर लोगों द्वारा अपने-अपने घरों में सफाई करने में जुटे है। इससे घरों से निकलने वाला कचरा बढ़ गया है। बताया कि प्रतिदिन आम दिनों में नगर के 42 वार्डों से 115 से 120 टन तक कचरा निकलता था। लेकिन दो दिनों से सफाई के चलते अतिरिक्त 20 टन कचरा अतिरिक्त निकला है। साफ-सफाई व्यवस्था के लिए 35 सफाई नायकों की मॉनीटरिंग में स्थाई-अस्थाई 700 सफाई कर्मचारी कचरा एकत्रित कर उसे परदहा स्थित निकाय की जमीन में डंप किया जा रहा है। बताया कि दीपावली के त्योहार पर साफ सफाई व्यवस्था को लेकर 42 छोटे वाहन, दो बड़े डंफर, दो रिफ्युज कम्पैक्टर, 15 ट्रैक्टर ट्राली तथा तंगगलियों में कचरा संग्रहित करने के लिए पांच ई-रिक्सा की व्यवस्था की गई है। जिससे हर वार्डों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed