फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   20 feet sunken ground in the courtyard of a house in Old Kopa Dalit colony

Mau News: पुराना कोपा दलित बस्ती के एक मकान के आंगन में 20 फीट धंसी जमीन

Fri, 19 Jan 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
20 feet sunken ground in the courtyard of a house in Old Kopa Dalit colony
कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक पुराना कोपा दलित बस्ती में बुधवार की रात एक मकान के आंगन का एक हिस्सा 20 फीट धंस गया। इसके चलते आंगन में बड़ा सा होल हो गया। परिवारजन सुबह जब जगे तो आंगन में बड़ा सा होल देख डर गए। जमीन धंसने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक पुराना कोपा दलित बस्ती में मीनाक्षी देवी पत्नी स्व. राम सकल अपने दो पुत्रों अमरजीत कुमार और रंजीत कुमार के परिवार के साथ 800 वर्ग फीट पक्के मकान में निवास करती है। बृहस्पतिवार की सुबह यह परिवार जगा तो आंगन का एक हिस्सा 20 फीट धंस गया। बताया जा रहा है कि यह होल करीब 20 फीट गहरा है। इस संबंध में डीसीएसके पीजी कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि मौके पर जाकर ही वास्तविक स्थिति पता चल पाएगा। गड्ढा को पाटकर मकान का निर्माण होने से भी समस्या आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed