फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   20 bighas of wheat crop burnt to ashes due to fire

Mau News: आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Wed, 05 Apr 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
20 bighas of wheat crop burnt to ashes due to fire
खेतों में झूलते तार किसानों की फसलों के लिए खतरे का सबब बन रहे हैं। मंगलवार को चिंगारी से निकली आग ने अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 20 बीघा गेहूं की फसल को जला कर राख कर डाला। किसानों का कहना कि यदि विभाग समय रहते हर साल ध्यान दे तो किसानों को बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता है। मुहम्मदाबाद गोहना : मंगलवार को याकूबपुर गांव में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं के खेतो में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर दमकलकर्मी गाड़ी लेकर निकले लेकिन रास्ता न होने के चलते वह मौके पर नहीं पहुंच सके। आग से लालबिहारी सिंह, अवधनाथ सिंह, रामसिंगार सिंह, सीताराम सिंह, रामवशिष्ठ प्रजापति और रामविनोद चौहान की फसल राख हो गयी। राजस्व टीम ने जांच कर रिपोर्ट भेजी। रतनपुरा : भुड़सुरी में खेत से गुजर रहे हाईटेंशन तार के आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने मुबारकपुर निवासी जयप्रकाश यादव की एक बीघे गेहूं की फसल जला डाली। फसल को राख में बदलते देख पीड़ित किसान बिलख पड़ा। दुबारी : मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामसभा टमठा में आग ने 14 किसानों की बीस बीघा गेहूं की फसल जला डाला। खेत रिहायशी इलाके से दूर होने के कारण ग्रामीणों के पहुंचते-पहुंचते आग दूर तक फैल गयी थी। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट से पानी डालकर और ट्रेक्टर से खेतों को जोतकर किसी तरह दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना में सतिराम, परसोतिम, नंदा पाल, जितेंद्र, रविंद्र, सुबास, रामजीत यादव, दयानंद, शंभूनाथ पाल, प्रेमशीला, भोला पाल, भुलन, रमाकांत, सुर्यबली की लगभग बीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक आग पर काबू पा लिया गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान फसलों का आकलन कर रिपोर्ट जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed