फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2 dies in mishap in mau

रोडवेज बस ने मारी जीप में टक्कर, दो की मौत

Mon, 26 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Mon, 26 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
2 dies in mishap in mau
accident - फोटो : graphic
थाना क्षेत्र के बिलौंझा तिनमुहानी के समीप रविवार की सुबह लगभग साढे़ सात बजे घने कोहरे के बीच खड़ी एक जीप में पीछे से एक फतेहपुर डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घटना के बाद जीप पलट गई और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जीप में सवार यात्री हलधरपुर में ही होने वाले राज विद्या केंद्र दिल्ली की ओर से आयोजित एक महाविद्यालय में आयोजित सत्संग सुनने के लिए यहां आए थे। घटना की जानकारी होने पर संस्था के लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद रोडवेज बस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने जीप चालक की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 बलिया जनपद के सिकंदरा बाद रामापट्टी से एक जीप में लगभग दस यात्री हलधरपुर थाना क्षेत्र के महेंद्र महाविद्यालय में आयोजित राज विद्या केंद्र दिल्ली के तत्वाधान के सत्संग में शामिल होने के लिए आए थे। रविवार की सुबह कार्यक्रम स्थल से 500 मीटर पहले ही बिलौंझा तिरमुहानी पर जीप खड़ी कर यात्री आने जाने वाले लोगों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की जानकारी जुटा रहे थे। इसी बीच बलिया की तरफ से आ रही बलिया डिपो की रोडवेज बस ने जीप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज कार्यक्रम स्थल पर लोगों तक जा पहुंची जहां से लोग जीप में सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़े। घटना स्थल पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना स्थल पर लोग पहुंचे और घायलों को जीप से निकाला। घटना में तेजू (60) पुत्र रूपा निवासी रामापट्टी, जगदीश (65) पुत्र केशव निवासी सिकंदरापुर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों में चंपा (45 वर्ष),  यशोदा (46) योगेश  सिंह (42), रेशमी सिंह (40), देवंती देवी (36) निवासी रामापट्टी शामिल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा चालक लालबचन पुत्र रामाश्रा निवासी रामापट्टी सहित दो अन्य को मामूली रूप से चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed