फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   195 workers from the district will go to Israel, got registered

Mau News: जिले के 195 श्रमिक जाएंगे इस्राइल, कराया रजिस्ट्रेशन

Sun, 07 Jan 2024 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
195 workers from the district will go to Israel, got registered
मऊ। जिले के 195 श्रमिक इस्राइल जाएंगे। इन श्रमिकों ने इसके लिए आवेदन किया है। आवेदन करने वाले श्रमिकों की परीक्षा होगी। परीक्षा के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

इस्राइल एवं हमास के मध्य चल रहे युद्ध की वजह से इस्राइल में भवनों की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। ऐसे में वहां पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए श्रमिकों की आवश्यकता पड़ गई है। इस्राइल की मांग पर भारत सरकार ने अपने देश से श्रमिकों को इस्राइल भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

श्रमिकों को एक लाख पच्चीस हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें 15 हजार रुपये प्रतिमाह बोनस फंड के रूप में दिए जाएंगे। कारीगर और श्रमिकों को कम से कम 1 वर्ष एवं अधिकतम 5 वर्ष की सेवा देना अनिवार्य है। राजमिस्त्री, जाल बांधने, टॉयल्स, शटरिंंग कारपेंटर और वेल्डिंग कार्य के अनुभवी इच्छुक श्रमिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कोई शैक्षिक योग्यता नहीं है, लेकिन उसे अपने कार्य से संबंधित नक्शे आदि की परख एवं अंग्रेजी की समझ होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों के लिए आवास की व्यवस्था वहां की सरकार देगी। आवेदन किए जाने पर संपूर्ण सूचना एलबीएसडीसी के माध्यम से पीएबीए को उपलब्ध कराई जाएगी। पीएबीए अभ्यर्थी की सभी सूचनाओं नाम, पता, उम्र तथा संबंधित दस्तावेज पासपोर्ट की पुष्टि करेगी। सूचनाओं की पुष्टि के बाद अभ्यर्थी का प्रैक्टिकल टेस्ट व मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। श्रम एवं सेवायोजन विभाग तथा एनएसडीसी के सहयोग से व्यावसायिक शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के समन्वय से टेस्टिंग सेंटर का निर्माण होगा। साथ ही आवेदक की आयु 21 से 45 वर्ष और 2 से 3 साल कार्य का अनुभव भी मांगा गया है।





21 से 45 साल की उम्र के राजमिस्त्री, जाल बांधने, टॉयल्स, शटरिंंग कारपेंटर और वेल्डिंग कार्य के अनुभवी को इस्राइल भेजा जाएगा। अब तक 195 श्रमिकों ने आवेदन किया है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में लखनऊ में टेस्ट होगा। टेस्ट में पास होने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी। - लईक अहमद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed