फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   192 people did not get PM housing constructed after taking money, department is recovering the money

Mau News: पैसा लेने के बाद 192 ने नहीं बनवाए पीएम आवास, वसूली कर रहा विभाग

Fri, 04 Jul 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
192 people did not get PM housing constructed after taking money, department is recovering the money
मऊ। पीएम आवास योजना के तहत पैसा लेने के बाद भी जनपद में 192 लाभार्थियों ने निर्माण नहीं कराया है। विभाग ऐसे लोगों की तलाश करके वसूली कर रहा है। इनमें इनमें से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। अब इस तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए अब तीन स्तरीय जांच टीम गठित की गई है। जो पात्र लाभार्थियों का चयन करके रिपोर्ट देगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक 192 लाभार्थियों ने भुगतान के बाद भी आवास का निर्माण नहीं कराया है। अपात्र पाए जाने पर चार लोगों से 4.80 लाख रुपये, जबकि भुगतान के बाद भी आवास निर्माण नहीं कराने पर 8.80 लाख रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन

बार बार नोटिस भेजने और आरसी जारी करने के बाद भी जब इनसे जवाब नहीं मिला तो, जिलास्तरीय टीम इनके घर पहुंची थी। जहां कोई रहने वाला ही नहीं था, न ही इनका कोई वारिस है, जिनसे वसूली की जा सके। 40 लोग ऐसे हैं जो घर छोड़कर भाग गए हैं। विभाग की जांच में पता चला कि 21 लोग ऐसे हैं, जिनके निर्माण शुरू कराते ही वहां पट्टीदारों से विवाद हो गया और जमीन नहीं मिलने से आवास नहीं बना पाए। वहीं 23 लोग ऐसे हैं, जिनके द्वारा निर्माण शुरू कराते ही भाई और पटीदारों ने विवाद दिखाकर कोर्ट से स्टे ले लिया है, जिसके चलते उस जमीन पर मुकदमा चल रहा है। इनके अलावा 87 लोग ऐसे हैं जो निर्माण कराने में लापरवाही कर रहे हैं। इनके खिलाफ नोटिस और आरसी जारी कर काम शुरू कराने को कहा गया है, नहीं कराने पर वसूली की चेतावनी दी गई है। बीते साल ये आंकड़ा 500 था। वहां ब्लॉक और जिलास्तरीय टीमों ने पहुंचकर लाभार्थियों से बातचीत करके निर्माण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed