{"_id":"5ccf28a9bdec2207801a5649","slug":"191557080233-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन में दर्जनों शिक्षकों पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन में दर्जनों शिक्षकों पर लटकी तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध जिले के परिषदीय विद्यालयों में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाले दर्जनों शिक्षकों के खिलाफ तलवार लटक गई है। वर्ष 2010 तथा उसके बाद नियुक्ति किए शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक विभाग की तरफ से फर्जी डिग्री के आधार पर 25 सहायक अध्यापकों को बर्खास्त किया जा चुका है। विभागीय कार्रवाई से फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी पाए सहायक अध्यापकों में हड़कंप की स्थिति है।
बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात कई जिलों के सहायक अध्यापकों के फर्जी शैक्षिक अभिलेख मिलने के बाद शासन के जिला प्रशासन को जांच कराने का फरमान जारी कर दिया। शासन के निर्देश पर वर्ष 2010 तथा उसके बाद नियुक्ति किए शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया। सत्यापन में फर्जी शिक्षकों के मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। विभाग की तरफ से मई माह में 16 शिक्षकों की बर्खास्ती हो चुकी है। अब तक 25 सहायक अध्यापकों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। सत्यापन में दर्जनों शिक्षकों के खिलाफ तलवार लटकी है। फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी हासिल किए सहायक अध्यापक बचने का रास्ता तलाशने में दिन रात एक कर दिए हैं। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी का कहना है कि सत्यापन कार्य चल रहा है। सत्यापन में शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने पर संबंधित के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।