फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा

अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा

Fri, 05 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा
कोतवाली क्षेत्र के बाल निकेतन मोड़ स्थित महिला जिला अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा मचाते हुए ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही मौके पर मौजूद मृतका के पति की पिटाई कर दी। अस्पताल के लोगों ने समझाबुझा कर मामला शांत कराया। बाद में परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे रानीपुर थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी मनोज अपनी 22 वर्षीय पत्नी मोनिका को गंभी हालात में लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां मौजूूद चिकित्सकों ने जांच के दौरान महिला की दोनों किडनी फेल होने की बात कही, साथ ही प्राथमिक उपचार कर बीएचयू ले जाने के लिए रेफर कर दिया। इसी दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी होते उसके मायके पक्ष के लोगों ने मौजूद मृतका के पति मनोज और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए मारपीट कर दिया। अस्पताल मेें हंगामे की जानकारी से परिसर में मौजूद मरीजों में अफरा तफरी का माहौल मच गया। इसीबीच मौजूद चिकित्सकों ने दोनों पक्षों को समझाया।
विज्ञापन

सदर अस्पताल की चिकित्सक डा. अलका राय ने बताया कि महिला की मौत दोनों किडनी फेल होने के चलते हुई है। महिला का उपचार पहले किसी अस्पताल में चल रहा था, जहां महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया था। परिजन उसे महिला अस्पताल ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई हरीराल यादव ने आरोप लगाया कि उसके जीजा मनोज यादव और उससे घर वालों ने इलाज में लापरवाही बरता, जिससे उसकी बहन की मौत हो गई। आरोप लगाया कि महिला गर्भ से थी, जहां 18 दिन पहले उसके ससुराल के लोगों ने असुरक्षित प्रसव कराया था। जहां उसने एक मृत नवजात को जन्म दिया था। इस दौरान उसकी बहन की हालात खराब हो गई। वहीं मृतका के पति मनोज यादव ने बताया कि वह चेन्नई में रहता है। कुछ दिन पूर्व ही वो आया था, जहां अपनी पत्नी की तबियत खराब होने पर उसने आजमगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed